फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसागंज से अरांव और मैनपुरी मार्ग का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
सिरसागंज से अरांव और मैनपुरी मार्ग किए जाएंगे चौड़े। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज-अरांव मार्ग और सिरसागंज-सोथरा-मैनपुरी मार्ग को चौड़ा करने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। इन मार्गों के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। मार्गों की जर्जर स्थिति के सुधार के लिए पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को कई बार पत्र लिखा था। मार्गों के चौड़ीकरण के लिए वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले भी थे। मार्ग चौड़ीकरण को मंजूरी मिलने पर पूर्व मंत्री ने सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मार्ग चौड़ा होने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दस किमी लंबे सिरसागंज-अरांव मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। पटरी निर्माण और नवीनीकरण का कार्य होगा। आबादी भाग में सीसी निर्माण होगा। वहीं 16 किमी लंबाई वाले सिरसागंज-सोथरा -मैनपुरी मार्ग को जनपद की सीमा में 5.5 मीटर चौड़ा मार्ग किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग से बछेला बछेली तक एक किमी सड़क का नवनिर्माण होगा।
पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार ने इन मार्गों की स्थिति को समझते हुए बजट स्वीकृत किया गया है। इन सड़कों के नवनिर्माण की जानकारी पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, पूर्व जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष अजीत राजपूत, पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह सोनी, अरांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें