टूंडला। होली की छुट्टियां बिताकर काम पर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शेखपुरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन (संख्या 03697/03698) दोनों दिशाओं में 6 से 15 मार्च के बीच कुल छह-छह फेरे लगाएगी, जिससे टूंडला और आसपास के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, 24 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर के 12, सामान्य श्रेणी के 8 और चेयरकार के 2 कोच शामिल हैं। शेखपुरा से चलने वाली ट्रेन (03697) अगली सुबह 03:58 बजे टूंडला पहुंचेगी, जबकि आनंद विहार से चलने वाली ट्रेन (03698) शाम 04:35 बजे टूंडला आएगी। यह ट्रेन गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और गोविंदपुरी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए गंतव्य तक जाएगी। टूंडला जंक्शन पर इस ट्रेन का दो मिनट का ठहराव तय किया गया है।प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, 24 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर के 12, सामान्य श्रेणी के 8 और चेयरकार के 2 कोच शामिल हैं। शेखपुरा से चलने वाली ट्रेन (03697) अगली सुबह 03:58 बजे टूंडला पहुंचेगी, जबकि आनंद विहार से चलने वाली ट्रेन (03698) शाम 04:35 बजे टूंडला आएगी। यह ट्रेन गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और गोविंदपुरी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए गंतव्य तक जाएगी। टूंडला जंक्शन पर इस ट्रेन का दो मिनट का ठहराव तय किया गया है।