टूंडला के आरपीएफ बैरिक स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करते ओईएफ के पूर्व कर्मचारीसंग
- फोटो : टूंडला के आरपीएफ बैरिक स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करते ओईएफ के पूर्व कर्मचारी संगठन
टूंडला। न्यू रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पर शुक्रवार को आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर के रिटायर्ड कर्मचारियों ने आरपीएफ बैरक स्थित हनुमान मंदिर एक सभा आयोजित की। इस दौरान कर्मचारियों ने ओवर टाइम एरियर डिफरेंस का भुगतान न होने पर रोष जताया तथा सुंदरकांड करते हुए प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत हरीकृष्ण काकुत्स्थ के नेतृत्व में हुई। कर्मचारियों ने हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ कर प्रसाद वितरण किया। आध्यात्मिक आयोजन के बाद सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि उनके ओटी एरियर का भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अनिल शर्मा और तहसीलदार सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे अपनी आवाज बुलंद करने के लिए कड़े कदम उठाएंगे।
इस दौरान हरीबाबू, देशराज, पीसी वर्मा, रामनरेश, रामस्वरूप, नेत्रपाल, सुरेशचंद्र, श्यामबाबू, योगेंद्र, सोबरन सिंह, विजय, राजेश, ज्ञान सिंह, दिनेश चंद, सत्यप्रकाश, लक्ष्मीकांत, रामनाथ, रशीद और मानसिंह मौजूद रहे।