फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक चुनाव के लिए ईंधन को रिजर्व रखें-डीएम

विज्ञापन
शहर के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक करते डीएम सूर्य पाल गंगवार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने पेट्रोल पंप स्वामियों से कहा कि वह निर्वाचन की प्रक्रिया के चलते सभी दो हजार लीटर पेट्रोल, पांच हजार लीटर डीजल तथा 1500 किलोग्राम सीएनजी का स्टॉक मतगणना समाप्त होने तक अनिवार्य रूप से स्टॉक रखे। जिले के सभी पेट्रोल पंप के मैनेजर 200 पर्ची के बाउचर कूपन जिलापूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी से कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने पिछला बकाया भुगतान न होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने डीएसओ को निर्देश दिए कि जिन लोगों का भुगतान नहीं हुआ है उन लोगों का भुगतान कराने की कार्रवाई करें।
बैठक के दौरान रिफलिंग पेट्रोलियम एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल पंप कैश जमा कराने के लिए उन्हे वाहन पास दिए जाएं। बैठक में एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी डॉ. बुशरा बानो, जिलापूर्ति अधिकारी स्वीटी सिंह, एआरओ सतीश चंद्र सहित पेट्रोल पंप स्वामी व अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें