फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छिनैती की दो महीने बाद रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Jun 2025 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला।आगरा के थाना ताजगंज अंतर्गत मोहल्ला हजुपुरा निवासी ओमप्रकाश राठौर 14 अप्रैल की रात्रि 10.30 बजे अपनी पत्नी के साथ फिरोजाबाद से आगरा अपने घर जा रहे थे। तभी क्राइस्ट द किंग स्कूल के निकट पीछे से एक बाइकसवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनकी पत्नी की सोने की झुमकी छींनकर फरार हो गए थे। पीड़ित पति-पत्नी ने बादमाश का पीछा भी किया था, किंतु बाइक सवार बदमाश मौके से भाग गए। पीड़ित ओमप्रकाश ने दो महीने बाद छिनैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पत्नी से अभद्रता का विरोध पति को पड़ा भारी

शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव घाघऊ निवासी रानी देवी का आरोप है कि वह जब भी कभी काम करने के लिए जाती है तो गांव के ही शिशुपाल, अशोक, रश्मि उस पर टिप्पणी करते हैं। जिसका पीड़िता के पति ने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने के दौरान उक्त लोगों ने पीड़िता के पति एवं उसकी बेटी के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में बेटी रितिका के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें