फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: औद्योगिक क्षेत्र फीडर पर चला मरम्मत कार्य, तीन घंटे रही बिजली गुल

Wed, 17 Sep 2025 07:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- 33 केवी यार्ड और 10 एमबीए पावर ट्रांसफॉर्मर के बदले गए उपकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली गुल रही।
विद्युत विभाग की ओर से उपकेंद्र के 33 केवी यार्ड में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े जंपर, क्लैंप, लग, नट-बोल्ट आदि उपकरणों को बदला गया। साथ ही उपकेंद्र में स्थापित 10 एमबीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मरों से जुड़ी एलटी लाइन को भी बदला गया, ताकि फॉल्ट की स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित न हो।
विज्ञापन

बिजली कटौती के दौरान क्षेत्र की कई फैक्ट्रियों, वर्कशॉप और अन्य औद्योगिक इकाइयों का कामकाज प्रभावित रहा। व्यापारियों और संचालकों ने बताया कि पहले से सूचना मिलने के कारण उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्थाएं की थीं, लेकिन फिर भी उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई।

- उपकेंद्र की सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए जरूरी मरम्मत कार्य किया गया। 33 केवी यार्ड में क्षतिग्रस्त उपकरण बदले गए और 10 एमबीए ट्रांसफार्मर की एलटी लाइन को भी दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन

रंजीत सिंह, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र, औद्योगिक क्षेत्र






नई बस्ती और कटरा में पकड़ी विद्युत चोरी

फिरोजाबाद। अधीक्षण अभियंता मागेंद्र अग्रवाल के निर्देशन में बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के नई बस्ती और कटरा में चेकिंग अभियान चलाया। चार घरों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें