फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद दिवस पर शहीद जवानों को किया याद,जलाए गए दीपक

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! कारगिल विजय दिवस पर शहीद चौक से निकाली गई तिरंगा यात्रा में साथ चलते समाजसेवी संगठन ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कारगिल विजय दिवस पर सोमवार को जिले के शहीद हुए नायक हेम सिंह एवं सतीश चंद्र बघेल की प्रतिमा के समक्ष परिजनों ने दीपक जलाकर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

थाना एका के गांव खेड़ा निवासी शहीद नायक हेम सिंह की गांव में स्थापित प्रतिमा पर सोमवार को परिजनों ने माल्यार्पण करने के साथ उन्हें याद किया। शाम को उनकी मां सुभद्रा देवी के साथ ही पत्नी अबधेश देवी,बेटा सुबोध कुमार,अतुल कुमार के साथ भाई सुघर सिंह,दिलीप सिंह,भाभी विमलेश देवी ने याद किया। भाई सुघर सिंह का कहना है कि शहीद जवानों को जिला प्रशासन को खुद ही माल्यार्पण करना चाहिए। इधर थाना फरिहा के मरसलगंज निवासी शहीद जवान सतीथ बघेल की प्रतिमा पर माला पहनाने के साथ ही उसके समक्ष दीपक जलाने का काम पिता भोजराज बघेल एवं उसके भाई बबलू बघेल ने किया। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवहा की अध्यक्षता में कारगिल विजय दिवस पर कारगिल में शहीद हुए जवानों को याद किया। प्रदीप पांडेय, गोपाल सिंह, मुलायम सिंह, नरेंद्र शर्मा,सरोज देवी, शमा बेगम, पुनीत निगम मौजूद थे।
बोले पूर्व सैनिक....
-कारगिल युद्ध के बाद सेना ने काफी सबक लिया। वर्तमान में सेना में काफी कुछ बदलाव आ गया लेकिन कारगिल की लड़ाई को हमारे साथियों ने पूरी दमदारी के साथ लड़ा और हम जीते। हमें पूरा विश्वास है कि भारतीय सेना हमेशा जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन

रामरतन सिंह, पूर्व सैनिक, नगला गुलाल
-कारगिल युद्ध के समय मैं पिथौरागढ़ में तैनात था। मेरी टुकड़ी को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा था। हमारी टीम बड़े उत्साह के साथ तैयार थी लेकिन तभी 26 जुलाई को विजय होने की घोषणा कर दी। हमारी सेना हमेशा से ही बहुत मजबूत रही है।
प्रेमचंद्र, रिटायर्ड नायब सूबेदार, नगला गुलाल
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन
शिकोहाबाद। पांच उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल टीवाईएस बेदी के निर्देशन में कारगिल विजय दिवस मनाया गया।
मुख्य अतिथि 5 यूपी बटालियन एनसीसी के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पीके ढल ने कहा देश में छुपे बैठे गद्दारों एवं दुश्मनों की पहचान कर शासन प्रशासन को जानकारी देना भी देश सेवा है। कायर्र्कम अध्यक्ष पालीवाल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने से बड़ा कोई त्याग नहीं है। पाली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि मिश्रा ने कहा हमारे देश की सेना दुश्मनों को हमेशा मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहती हैं। एनएसएस अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि हमारे सैनिक जितनी विषम परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं, उसके लिए उनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। संचालन कर रहे लेफ्टिनेंट डॉ. आरबी पांडेय ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी एवं वीडियो दिखाकर कारगिल युद्ध के बारे में जानकारियां बताईं। लेफ्टिनेंट डॉ.अजब सिंह ने आभार प्रकट किया। लेफ्टिनेंट डॉ. विवेक, लेफ्टिनेंट डॉ. जगदीश, लेफ्टिनेंट भानु प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार, सूबेदार करन सिंह, पी.के. पालीवाल, डॉ. विशाल पाठक, नवीन पालीवाल, राजीव अग्रवाल, डॉ. टीएच नकवी, डॉ. सुशील कुमार, सीनियर अंडर ऑफिसर मनीष कुमार, अंडर ऑफिसर हरिओम शाक्य एवं अनेक कैडेट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें