शहीद कैप्टन देवेश कुलश्रेष्ठ के बलिदान को किया याद
दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित की गई संगोष्ठी, मूर्ति पर किया माल्यार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अमर शहीद कैप्टन देवेश कुलश्रेष्ठ की दसवीं पुण्यतिथि पर शहीद के स्मृति द्वार पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। मुख्य अतिथि बद्री विशाल माथुर (पूर्व चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी) ने कैप्टन देवेश कुमार कुलश्रेष्ठ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके बलिदान को याद किया।
विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् और समाजसेवी डॉ मयंक भटनागर ने कहा कि शहीद देवेश कुलश्रेष्ठ बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। जेपी यादव एडवोकेट ने कहा कि देवेश सीआरपीएफ में कमाडेंट पद पर भर्ती हुए थे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ ने कहा कि देवेश ने ऑन डेप्यूटेशन 19 वीं डोगरा रेजीमेंट गोलपारा, असम में कैप्टन के पद पर सेवाएं देते हुए राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
भाजपाा नेता अनुपम शर्मा, मनोज शंखवार ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन विवेक माथुर ने किया। इस दौरान दिनेश चंद्र कुलश्रेष्ठ, सर्वेश चंद्र कुलश्रेष्ठ, नगर कार्यवाह नानक चंद वासवानी, विशाल सक्सेना, शशांक कुलश्रेष्ठ, सुजीत सिंह जादौन एडवोकेट, अभिषेक सिंह, अमित श्रीवास्तव, मयंक रावत, प्रियंक शर्मा, दुष्यंत शर्मा, विनीत श्रीवास्तव, हेमकुमार कुलश्रेष्ठ, शुभम अग्रवाल मौजूद थे।