फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिरसागंज तहसील में 10 साल बाद शुरू होगा रजिस्ट्री कार्यालय

Thu, 15 May 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज के तहसील बनने के बाद अब उसका पूर्ण स्वरूप उसे मिलने जा रहा है। स्थानीय तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए उप निबंधक कार्यालय शुरू होने का सुखद समाचार मिला है। यहां के लोगों को बैनामे कराने की सुविधा यहीं मिलेगी और अब लोगों को शिकोहाबाद के लिए नहीं दौड़ना पड़ेगा। प्रदेश सरकार के इस कदम से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन


सिरसागंज तहसील में उप निबंधक, कनिष्ठ सहायक निबंधक के पद सृजन होने से अब निबंधक कार्यालय शुरू होने का रास्ता साफ होने के बाद, पूरी उम्मीद है इसी महीने बैनामा होने लगेंगे। उप निबंधक कार्यालय की शुरुआत को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा पिछले दिनों से प्रयास किए जा रहे थे। लोगों ने उन्हें बधाई दी है। तहसील को इस साल सितंबर में दस वर्ष पूरे होगे। दस साल से यहां सिर्फ राजस्व संबंधी कार्य हो रहे थे। रजिस्ट्री न होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। शुरू से ही आम लोगों और अधिवक्ताओं द्वारा तहसील को अधूरा बताया जा रहा था। उनका कहना था कि जब तक रजिस्ट्री कार्यालय शुरू नहीं होगा तब तक जनता की मुश्किल कम नहीं होगी। क्योंकि राजस्व के मामले तो निपट जाएंगे पर बैनामा संबंधी कार्यों के लिए शिकोहाबाद ही जाना पड़ेगा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा लोगों की परेशानी को देखते हुए शासन स्तर से प्रयास किए गए। जिनके परिणाम स्वरूप तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय का रास्ता साफ हो गया।
पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय के विधिवत शुभारंभ की तिथि शीघ्र आ जाएगी और कार्य सुचारू रूप से आरंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा सिरसागंज के लिए उप निबंधक, कनिष्ठ सहायक निबंधक का पद सृजित कर दिया गया है जिस पर शीघ्र ही नियुक्ति हो कर बैनामा आदि का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें