फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंसी मंगाने को आरबीआई जाएगा विशेष वाहक 

Fri, 25 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में करेंसी की किल्लत दूर करने को एसबीआई ने एक कदम बढ़ा दिया हे। करेंसी मंगाने के लिए बैंक विशेष वाहक को भेजेगी। इससे दो दिन के अंदर जिले में नई करेंसी आ जाएगी। नई करेंसी में पांच सौ का नोट भी होने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन

करेंसी की किल्लत से एसबीआई व अन्य बैंकों ने डीएम राजेश प्रकाश को स्थिति से अवगत कराते हुए पहल करने का अनुरोध किया। लीड बैंक एसबीआई में भी करेंसी खत्म होने की स्थिति में पहुंच गई है। बमुश्किल दो दिन तक का काम चलाया जा सकेगा। बैंक प्रशासन ने आरबीआरई से करेंसी मंगाने के लिए जिले से विशेष वाहक भेजने का निर्णय लिया है। आरबीआई में यदि करेंसी उपलब्ध हुई तो जिले को एक दो दिन में करेंसी मिल सके। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक डीके वर्मा ने कहा कि बैंक में जो भी करेंसी उपलब्ध है उससे काम चलाया जा रहा है। सोमवार तक करेंसी आने की उम्मीद है। लीड बैंक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में अधिकांश बैंकों में करेंसी खत्म होने के कारण भीड़ छंट गई थी। सभी शाखा प्रबंधकों से कहा है कि उनके पास जो भी करेंसी उपलब्ध हो उससे उपभोक्ताओं को अवश्य दें ताकि उनकी जरूरत के काम निपट सकें। करेंसी होने पर किसी को न लौटाएं। उम्मीद है जिले को शीघ्र पांच सौ की नई करेंसी मिल जाएगी और समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें