फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन में उछाल, महंगा हुआ आटा -चावल दाल

Tue, 15 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
राशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राशन में उछाल, महंगा हुआ आटा -चावल दाल
विज्ञापन

- बड़े नोट बंद होने से माल की आमद पर असर, बिगड़ा रसोईघर का बजट 
- आटा, दाल, चीनी, मैदा, सूजी पर रेट बढ़े 
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। करेंसी संकट ने आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं। रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। मार्केट में आटा, दाल, चीनी, मैदा, सूजी पर रेट बढ़ने से गरीब की दम सी निकल रही है। बड़े नोट बंद होने से टेंशन में आया आम परिवार राशनपानी महंगा होने से अवाक रह गया है। दुकानदारों ने 500 व 1000 के नोट लेना बंद कर दिया है। 

आटा, मैदा और सूजी पर पांच रुपये प्रतिकिलो तक बढ़े  
मार्केट में ब्रांडेड कंपनी के आटा एक सप्ताह पूर्व जहां 280 रुपये तक बिक रहा था वह आज 300 से 320 रुपये में बिक रहा है। आटा के भाव 20 रुपये किलो से बढ़कर 25 तक पहुंच गए हैं। मैदा 24 से 28 रुपये, सूजी 25 से 30 रुपये तक बिक रहा है। सिरसागंज में भी आटा के भाव 225 रुपये प्रति 10 किलो से बढ़कर 255 तक पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


तेल-रिफाइंड पर दस से 15 रुपये बढ़े 
सरसों का तेल एक सप्ताह पूर्व तक 85 से 90 रुपये तक बिक रहा था, वह बढ़कर 100 से 105 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। रिफाइंड के दाम में भी 10 रुपये की वृद्धि हुई है। सिरसागंज में रिफाइंड का टिन 1230 से बढ़कर 1300 रुपये तक पहुंच गया हैं। 

दाल पर दस से बीस रुपये तक वृद्धि 
बाजार में सभी दालों में 10 से 20 रुपये की तेजी आई है। अरहर की दाल 125 रुपये से बढ़कर 140 रुपये किलो तक पहुंच गई है। चने की दाल 130 से 150 रुपये तक, मूंग की दाल 80 से बढ़कर 90 रुपये, मसूड़ की दाल 70 से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

मसाले के दामों में तीस रुपये तक उछाल 
मसालों के दाम में भी उछाल दिख रहा है। हल्दी जहां 150 रुपये प्रति किलो तक मिल रही थी, उसके दाम बढ़कर 180 तक पहुंच गए हैं। मिर्च 170 से 200 रुपये तक, धनियां 170 से 200 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। 
विज्ञापन


चीनी 40 से 45 तक पहुंची         
करेंसी संकट के चलते चीनी भी महंगी है। बाजार में अब तक चीनी जहां 38 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही थी, वह सोमवार को मार्केट में 44 से 45 रुपये तक मिल रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें