फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन,दिव्यांगों के अलग होंगे काउंटर 

Tue, 15 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सीनियर सिटीजन एवं दिव्यांगों के लिए पांच सौ एवं एक हजार के नोट बदलने को अलग काउंटर बैंकों में आज से स्थापित होंगे। पैसा जमा कराने एवं नोट बदलने को काउंटर अलग-अलग लगाए जाएंगे। पुलिस सुरक्षा रही तो एसबीआई अपने दोनों एटीएम भी चालू रखेगी। 
विज्ञापन

पांच सौ एवं एक हजार के आज से एक व्यक्ति साढ़े चार हजार रुपया बदल सकेगा। एटीएम से ढाई हजार रुपया तक निकालने की छूट होगी। आरबीआई की ओर से दिव्यांगों के साथ ही सीनियर सिटीजन के लिए अलग से काउंटर को खोलने के आदेश दिए हैं। इधर एसबीआई के मुख्य प्रबंधक डीके वर्मा ने कहा कि मुख्य शाखा में नोट बदलने के लिए दिव्यांगों एवं सीनियर सिटीजन के लिए अलग से कतार लग जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं पुरुषों की अलग ही अलग कतार लगेगी। उन्होंने कहा कि पैसा जमा कराने तथा एकाउंट से निकालने वालों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स ने सुरक्षा का इंतजाम किया तो एसबीआई के दोनों एटीएम को चालू रखा जाएगा ताकि ढाई हजार रुपया एटीएम के माध्यम से लोग निकाल सकें। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शाम को काउंटरों को बंद करने के दौरान पुलिस फोर्स अवश्य रखा जाए इसी दौरान आक्रोशित जनता हंगामा के साथ पत्थर फेंकने जैसी घटना करती हैं। इससे स्टाफ दहशत में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें