फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कालाबाजारी : बसई में महिला समूह की राशन विक्रेता पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 23 Aug 2026 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। ग्राम पंचायत बसई में राशन वितरण में बड़ी धांधली और खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। गांव के 54 कार्डधारकों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि शिव शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह (संचालिका नीरू) द्वारा संचालित कोटे की दुकान पर निर्धारित यूनिट से गेहूं, चावल और चीनी कम दी जा रही है। साथ ही बाल्टी से तौलने, तय दर से अधिक पैसे वसूलने और अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन न देने के गंभीर आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन



शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार ने 12 अगस्त को गांव पहुंचकर कार्डधारकों के बयान दर्ज किए। भौतिक सत्यापन के दौरान स्टॉक रजिस्टर और मौके पर मिले राशन में भारी अंतर पाया गया। जांच में 11.88 कुंतल चावल और 14.30 कुंतल बाजरा कम मिला, जिससे गबन और कालाबाजारी की पुष्टि हुई। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट और उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोटेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर उक्त कोटे को खत्म कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाने के लिए बसई के राशन कार्डों को नजदीकी दूसरी दुकान से अटैच कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें