राष्ट्रीय हिंदू वाहनी द्वारा सपा सांसद का पुतला जलाने से पूर्व पुलिस से छीना झपटी हुई।
- फोटो : राष्ट्रीय हिंदू वाहनी द्वारा सपा सांसद का पुतला जलाने से पूर्व पुलिस से छीना झपटी हुई।
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय युवा वाहिनी गो प्रकोष्ठ के ह्रदेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रसूलपुर थाना क्षेत्र में सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का विरोध जारी रहा। जानकारी होते ही थाना रसूलपुर एसओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने पुतला को हटवाने के साथ ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
ह्रदेश ने कहा कि राज्यसभा में चरचा के दौरान राणासांगा पर सपा राज्यसभा सांसद ने जो टिप्पणी की वह निंदनीय है। हिंदूवादी संगठन जैसे ही पुतला लेकर थाना रसूलपुर के पास पहुंचे उनकी थाना प्रभारी से हाथापाई हो गई। विरोध करने वालों में अवधेश कुमार चौहान, राहुल गर्ग, नेकपाल राठौर, कृष्णा गर्ग, राजू चक, सीटू चक, विपिन गुप्ता, उत्कर्ष पाठक, सोनू दिवाकर, तरुण कुमार, हरपाल श्रीवास्तव, राजेश चक, आकाश पाराशर आदि थे।