फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड सर्वे के लिए प्रशिक्षित किए गए पर्यवेक्षक व प्रगणक

Sun, 14 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे पिछड़े वर्गों के व्यक्तियों की संख्या के आंकलन को रैपिड सर्वे के लिए तहसील सभागार में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को शिविर लगाकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एसडीएम ने प्रशिक्षणार्थियों को रैपिड सर्वे की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम आशाराम यादव ने बताया कि प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी के निर्देश पर जनपद में पिछड़े वर्ग के लोगों की संख्या का आंकलन करने के लिए रैपिड सर्वे कराया जा रहा है। रैपिड सर्वे 15 जून से शुरू होकर 25 जून तक चलेगा। 25 जून से 30 जून तक पंचायत बार सूचियों का आंकलन किया जाएगा। एक जुलाई से 04 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई है। 05 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 18 जुलाई को डीएम द्वारा सूचियों का पंचायत वार प्रकाशन होगा। सर्वे के माध्यम से सरकार की मंशा प्रदेश में पिछड़े वर्ग के लोगों की संख्या जानने की है। रविवार को तहसील सभागार में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों की बैठक कर उन्हें सर्वे के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान नायब तहसीलदार संतोष कुमार ओझा सहित तहसील स्तरीय अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें