फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों के वीडियो बनाकर वायरल करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी।थाना नारखी पुलिस ने अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजने के बाद बृहस्पतिवार को अश्लील वीडियो बनाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए हैं। दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव निवासी किशोरी के साथ दो दिसंबर को दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के साथ वीडियों को बनाकर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। छात्रा ने दुष्कर्म के आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी भूरी सिंह उर्फ करुआ पुत्र विजेंद्रसिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी केके तिवारी हमराही टीम के साथ गश्त पर थे। पचवान चौराहे के पास दो युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम नारखी क्षेत्र के निवासी अनिल पुत्र रामवीर सिंह जाटव एवं वेद प्रकाश पुत्र नवीन प्रकाश बताया है।तलाशी के दौरान दोनों के ही कब्जे से एक-एक मोबाइल बरामद किया है। उसका वह वीडियो बनाने में उपयोग करते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी केके तिवारी ने बताया कि किशोरी के साथ घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा दोनों युवकों के किशोरी के वीडियो को बनाकर उनको वायरल करने का काम भी किया था।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचा बसपा का प्रतिनिधि मंडल
फिरोजाबाद। अनुसूचित जाति की बेटी के साथ दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की घटना पर बसपा का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल जाटव (पूर्व चेयरमैन एससी एसटी आयोग) के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित बेटी एवं परिवार से मिला। अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल में डॉक्टर नेमीचंद चौधरी, डॉक्टर ज्ञान सिंह. अनिल भाटिया, राष्ट्र प्रकाश धनगर, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार टीटू, सोनू भारती, बृजेश भवन, बृजेश कश्यप, जय वीर सिंह मुख्य रुप से शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जाए। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें