फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021-22 में की कार्य योजना तैयार कराने में बरती जा रही लापरवाही1

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वित्तीय वर्ष 2021-22 की ग्राम विकास कार्य योजना जीपीडीपी पंचायत राज विभाग की साइट पर अपलोड करने में कोताही पर डीपीआरओ ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों की 232 ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने गत 16 नवंबर को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए ग्राम विकास कार्य योजना (जीपीडीपी) तैयार कराने एवं उक्त कार्य योजना को पंचायती राज की साइट पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन ताजा स्थिति के अनुसार अभी तक जिले की 232 ग्राम पंचायतों की जीपीडीपी अभी तक तैयार कराने व पंचायत राज विभाग की साइट पर अपलोड किए जाने में लापरवाही बरती जा रही है।
इस पर शासन स्तर से रोष प्रकट किया गया है। हालांकि इस बाबत डीपीआरओ की ओर सीडीओ के निर्देश पर गत छह दिसंबर को भी नोटिस जारी किए गए थे। बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने के बाद डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने संबंधित सभी 232 पंचायतों में तैनात सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सभी को एक सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। जीपीडीपी अपलोड नहीं करने वालों में उनमें अरांव ब्लाक की 14, एका 11,फिरोजाबाद आठ, हाथवंत की 12, जसराना 20, मदनपुर 35, नारखी 10, शिकोहाबाद 12 पंचायतों के अलावा टूंडला की 38 पंचायतों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें