फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कोर्ट में सरेंडर की फिराक में था दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने दबोचा

Thu, 27 Aug 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र की ब्यूटी पार्लर संचालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी आखिरकार डेढ़ माह बाद पुलिस के हाथ बुधवार को लग गया। आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। पुलिस ने उसे न्यायालय के पास स्थित दबरई पेट्रोल पंप के सामने से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सुहागनगर क्षेत्र की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने आरोपी के खिलाफ थाना दक्षिण में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया और मारपीट व अभद्रता करने लगा। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप रहा था और कोर्ट में आत्मसमर्पण की योजना बना रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस ने बुधवार को दबरई स्थित न्यायालय के सामने पेट्रोल पंप के पास से आरोपी रमाकांत मौर्य हाल निवासी दयाल नगर, मूल निवासी प्रतापपुर, खैरगढ़ को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें