उम्र नौ साल पहली बार रोजा रखकर घर पर ही नमाज अदा करती हुई
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के बीच बच्चों ने भी पहला रोजा रखकर अल्ला की इबादत करने के साथ ही देश में अमन चैन की दुआ की। रोजा रखने वाले बच्चों का परिजनों ने हौसला बढ़ाया। बच्चों ने सेहरी से लेकर रोजा इफ्तार तक पूरी सावधानी बरती। इसके साथ ही घरों पर नमाज अदा की।
नौ साल की बच्ची ने भी रखा पहला रोजा
सदर बाजार निवासी वालियान खां की उम्र करीब नौ वर्ष की है। उन्होंने भी परिवार की मदद से पहली बार रोजा रखा है। रोजा रखने के साथ घर पर ही पांचों वक्त की नमाज अदा की। बच्ची द्वारा पहली बार रोजा रखने पर परिवार के सदस्यों ने उसका उत्साह बढ़ाया।