फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जसराना के खेरिया पटीकरा में 26 से शुरु होगी रामलीला

Sat, 13 Sep 2025 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू एवं मुस्लिम कलाकार निभाते हैं रामलीला के पात्रों के चरित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय में पंजीकृत श्री रामलीला समिति खेरिया पटीकरा के अधीन रामलीला मंचन की हुई शुरूआत 26 सितंबर से शुरु होगी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित लीलाओं के मंचन के दौरान हिन्दू युवाओं के साथ मुस्लिम युवा भी किरदार निभाते नजर आएंगे। इस दौरान सभी को कहा गया कि युवा ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए नॉनवेज से दूर रहेंगे।
जसराना के गांव खेरिया पटीकरा की रामलीला को सांप्रदायिक सौहार्द की प्रतीक के रूप में जाना जाता है। जहां हिन्दू युवाओं के साथ मुस्लिम युवा भी मंचन में नजर आते हैं। रामलीला में पांच से अधिक मुस्लिम युवक विभिन्न किरदारों में नजर आएगे। इसमें प्रमुख रूप से राम के साथ सीता के साथ अन्य किरदार निभाए जाएंगे। इस मंचन में बीस से अधिक हिन्दू एवं पांच से अधिक मुस्लिम युवक हैं। सभी युवक ब्रह्मचर्य का पालन करेंगे। केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा रामलीला मैदान का सौंदर्यीकरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र दिल्ली में कर चुके हैं प्रदर्शन
जसराना। यह रामलीला सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा पंजीकृत हैं। जिसकी मंत्रालय द्वारा रिकार्डिंग भी कराई जा चुकी है। जिसका प्रदर्शन बीस से अधिक देशों में किया जा चुका है। वहीं पात्र सजीव रुप से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र दिल्ली में कर चुके हैं प्रदर्शन। अध्यक्ष अनिल जौहरी ने बताया कि रामलीला के लिए मैदान के सौंदर्यीकरण एवं भवन निर्माण के लिए मंत्रालय द्वारा एक करोड़ नवासी लाख छत्तीस हजार रुपए जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें