समुद्र पार करने को हुई रामेश्वर की स्थापना
- फोटो : Amar Ujala
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव के तहत शुक्रवार को रामलीला मैदान में श्रीराम-लक्ष्मण द्वारा वानरों के साथ लंका की ओर कूच करना, श्रीराम-विभीषण मिलन तथा समुद्र पार करने के लिए सेतुबंध रामेश्वर की स्थापना की लीला का मंचन हुआ। रामलीला मंचन के लिए पूरा मैदान आकर्षक रंग-बिरंली झालरों से जगमगा रहा है। प्रभु श्रीराम का डोला मैदान में पहुंचे ही आचार्य लीला का वाचन शुरू कर देते हैं। लीला संपन्न होने पर प्रभु श्रीराम की आरती उतारी गई। लीला मंचन के दौरान पूरा मैदान जयश्री राम के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। इधर लेबर कालोनी रामलीला महोत्सव के अंतर्गत हनुमान-रावण संवाद तथा लंका दहन की लीला का मंचन हुआ। लंका दहन के समय आकर्षक आतिशबाजी देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
रामलीला में आज
श्री सनातन रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को रावण की सभा में अंगद द्वारा पैर जमाना, अंगद रावण संवाद लीला का आयोजन होगा। लेबर कालोनी श्रीराम-विभीषण मिलन की लीला का मंचन होगा।