फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली-संकल्प के साथ बसपा ने कराया ताकत का एहसास

Sun, 27 Dec 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बाद बसपा अब मिशन 2017 में जुट गई है। संगठन को बूथ स्तर पर खड़ा करने के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन और रैलियां आयोजित की जा रही हैं। बसपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी के चलते प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने बसपा ने भीड़ एकत्रित कर सिरसागंज में पार्टी की ताकत का अहसास कराया। सिरसागंज में कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडल कोआर्डिनेटर योगेश प्रताप बघेल को विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया गया। उनके नाम की घोषणा जोन कोआर्डिनेटर एवं एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ ने की।
विज्ञापन

नगर के गिरधारी इंटर कालेज में बसपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के जोन कोआर्डिनेटर एवं एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि सपा शासन में गरीब, व्यापारी, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। थानों एवं चौकियों को सत्ताधारी दल से जुड़े आपराधिक प्रवृत्ति के लोग चला रहे हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि वे इस चुनावी महायुद्ध में योगेश प्रताप सिंह बघेल का साथ देंगे तो जनता ने भी अपने दोनों हाथ खडे़ कर उनके समर्थन का ऐलान किया। सुनील चित्तौड़ ने योगेश प्रताप बघेल को सिरसागंज विधानसभा से प्रत्याशी बनाने की भी घोषणा कर दी।  जनसभा में योगेश प्रताप सिंह बघेल ने कहा  कि 2017 के साथ ही यूपी में एक बार फिर बसपा का आना तय है। जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने कहा आज जनपद फीरोजाबाद में केवल नेताओं की सुनी जा रही है आम आदमी की सुनवाई नहीं हो रही है। बसपा के नेताओं ने कहा कि जनता के खाते अभी तक खाली हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व विदेशों में जमा धन लाने की बात कही थी। डा.ज्ञान सिंह ने कहा कि सपा की सरकार बनते ही अराजकता का माहौल हो गया। जनता खुद को सुरक्षित नहीं मान रही है। यही कारण है कि बसपा की ओर वह उम्मीदों भरी नजरों से देख रही है। विधायक राकेश बाबू एडवोकेट ने कहा जिले की जनता सपा, भाजपा को सबक सिखाएगी।  इस दौरान पूर्व एमएलसी अशोक सिद्धार्थ, जोन कार्डिनेटर सूरज सिंह, प्रताप सिंह बघेल, दयालू राम दयालू, गया प्रसाद कुशवाहा आदि का स्वागत किया। संचालन बसपा के जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान खालिद नसीर,डा.मुकेश वर्मा,लोकेश कुमार,टीटू के साथ अन्य बसपाई मौजूद थे।

कठफोरी तक रैली के साथ गए बघेल
सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने के बाद योगेश प्रताप बघेल समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए कठफोरी तक गए। इस दौरान समर्थकों द्वारा नारेबाजी की गई। उन्होंने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। योगेश प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को निभाएंगे और सिरसागंज में बसपा की पताका लहराएगी।
विज्ञापन


अतिथियों का किया जोशीला स्वागत
मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर एमएलसी सुनील चित्तौड़ के साथ हेमंत प्रताप सिंह, डा. ज्ञान ंसिंह, प्रताप सिंह बघेल, सूरज सिंह अन्य पदाधिकारियों का जोशीला स्वागत किया। बजनी मालाएं पहनाई, तलवार को भेंट किया। मुकुट पहनाया एवं साफा बांधकर स्वागत भी किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें