फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी मशाल के साथ।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बृहस्पतिवार को 17 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर मशाल जुलूस निकाला। बाद में परिषद की स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा नई पेंशन योजना एवं सरकारी विभागों के निजीकरण एवं सरकारी कार्य में आउटसोर्सिंग व ठेका कर्मचारियों को रखे जाने का विरोध किया जा रहा है। कर्मचारी लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सभी भत्तों का भुगतान करने, फील्ड कर्मचारियों को वाहन भत्ता देने एवं आठ, 16 एवं 24 वर्ष की सेवा अवधि तीन पदोन्नति वेतनमान देने सहित 17 सूत्री मांगों को पूर्ण कराने की मांग कर रहे हैं।
संयुक्त परिषद के अनुसार कई बार मांग पत्र देने एवं विरोध प्रदर्शन के बाद भी सरकार उनकी न्यायोचित मांगों की अनदेखी कर रही है। मशाल जुलूस में संयुक्त परिषद के जयवीर सिंह यादव, प्रेमप्रकाश कुशवाह, जगवीर सिंह, घनश्याम शाक्य, रमेश चंद्र शाक्य, जेएस यादव, सुनील कुमार पवार शामिल रहे। संवाद