फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने अभियान चलाकर ध्वस्त किए अतिक्रमण

Tue, 16 Feb 2016 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के तहत मंगलवार को जेसीबी से अतिक्रमणों को ध्वस्त कराया। रेल अधिकारियों ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ स्टेशन से सटे पोस्ट ऑफिस के पीछे, कंपनी बाग रेलवे कालोनी, एसएस कोठी के पीछे, रेलवे सेंट्रल रोड, रैस्टेकैंप आदि में अभियान चलाया। रेलवे की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने रेलवे एईएन एसके संत व आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सीपी सिन्हा के निर्देशन में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम सबसे पहले रेलवे स्टेशन से सटे इलाके पोस्ट ऑफिस के पीछे पहुंची जहां से आउट हाउस के पास बनीं अवैध झोपड़-पट्टी को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इसके बाद टीम फ्रेंडस क्लब के पूर्वी ओर सेंट्रल रोड पर पहुंची। यहां भी रेल अधिकारियों ने अवैध रूप से बनायी गयी झोंपड़ियों को ध्वस्त कराया। टीम ने ईस्ट कालोनी राम सिंह होटल के सामने रेलवे की जमींन पर अवैध रूप से बनीं झुग्गी  झोपड़ियों को ध्वस्त कराया।

रेलवे की जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। रेलवे परिक्षेत्र में जहां भी अतिक्रमण है उसे अतिक्रमणकारी तत्काल स्वयं हटा लें अन्यथा उनके विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके संत
एईएन-एनसीआर, टूंडला


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें