फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से टकराई ड्रिल मशीन, रेलवे ने शुरू की जांच; कुछ को थमाई जा सकती चार्जशीट

Sat, 18 Nov 2023 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ड्रिल मशीन टकरा गई। रेलवे ने इसकी जांच शुरू कर दी है। कुछ को चार्जशीट भी थमाई जा सकती है। 
विज्ञापन
Firozabad News: घटना के बाद रेलट्रैक के पास से बरामद की गई ड्रिल मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ड्रिल मशीन टकरा गई। मामले को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। स्थानीय जांच टीम ने मौके से ड्रिल मशीन बरामद किया है। रेल प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें पीडब्लूआई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर जांच की तलवार लटक गई है। कुछ कर्मचारियों को इस मामले में चार्जशीट भी रेलवे की ओर से थमाई जा सकती है।

विज्ञापन


रांची से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जा रही 12825 रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से शुक्रवार को शिकोहाबाद के माधौगंज पुल के नीचे रेल ट्रैक पर पड़ी हुई ड्रिल मशीन टकरा गई थी। जिसके चलते चालक ने ट्रेन को मुख्य अप रेलमार्ग पर रोक लिया था। इस घटना को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू करा दी है। इसमें पीडब्लूआई विभाग के कर्मचारियों पर जांच की तलवार लटक गई है। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: चुनाव से पूर्व मोदी को सुहाती ब्रज की भूमि, बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर दे सकते हैं बड़ी सौगात
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मुख्य अप रेलमार्ग पर शाम 04:15 बजे तक ब्लॉक था। इस ब्लॉक के बीच ट्रैक पर रखरखाव का काम चल रहा था। काम खत्म होने के बाद रेल ट्रैक पर कर्मचारियों की लापरवाही से ड्रिल मशीन छूट गई थी। जोकि नॉनस्टॉप ट्रेन से टकराई थी। पीडब्लूआई शिकोहाबाद सुनील कुमार यादव ने बताया कि ड्रिल मशीन ट्रैक से दूर रखी हुई थी, लेकिन वह बैलास्ट से खिसककर ट्रैक की ओर चली गई थी।

रेलकर्मियों ने बरामद की ड्रिल मशीन

घटना के बाद मौके पर जांच करने के लिए पहुंची स्थानीय कर्मचारियों की टीम ने रेल ट्रैक के समीप से ड्रिल मशीन को बरामद किया था। इसको रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में देते हुए स्टोर में रखवाया गया है।

विज्ञापन


इस घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जिम्मेदारों को चार्जशीट दी जाएगी। जिनका दोष सिद्ध होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। -अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी-प्रयागराज डिवीजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें