फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे ने चलाई साबरमती-दानापुर विशेष ट्रेन, यात्रियों को राहत

Sat, 28 Feb 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टूंडला। रेल प्रशासन रेलयात्रियों को नियमित ट्रेनों में मिलने वाली भीड़ से राहत देने का कार्य कर रहा है। इसके साथ ही रेल प्रशासन साबरमती से दानापुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय ले रहा है। यह ट्रेन अप व डाउन की ओर से एक-एक फेरा लेगी।
प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 09427 साबरमती-दानापुर-साबरमती विशेष ट्रेन एक मार्च को सुबह 08:50 बजे साबरमती से चलेगी। जो अगले दिन मध्यरात्रि 12:25 बजे टूंडला पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही पांच मिनट के ठहराव के बाद कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर होकर शाम 05:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 09428 दानापुर-साबरमती-दानापुर विशेष ट्रेन दानापुर से दो मार्च को रात्रि 10:40 बजे चलेगी।
विज्ञापन

जो इसी क्रम में होकर अगले दिन मध्यरात्रि को 12:22 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। जो पांच मिनट के ठहराव के बाद साबरमती के लिए रवाना हो जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेन के ठहराव महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड मारवाड़, अजमेर, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होंगे। साथ ही इस ट्रेन में एसी तृतीय-दो, स्लीपर-17, एसएलआर/डी-दो कोच सहित 22 कोच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें