फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ईरान पर हमले की तपिश में झुलसेगा कांच उद्योग, निर्यात पर असर

Sat, 28 Feb 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कांच हस्तशिल्प के निर्यात योग्य उत्पाद। संवाद - फोटो : कांच हस्तशिल्प के निर्यात योग्य उत्पाद। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ईरान द्वारा इजराइल सहित कई अन्य देशों पर किए गए हमलों के बाद कांच हस्तशिल्प कारोबार पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। इस युद्ध के माहौल ने न केवल अरब देशों, बल्कि यूरोपीय संघ के ग्राहकों को भी दहशत में डाल दिया है। आलम यह है कि विदेशी ग्राहकों ने स्थानीय निर्यातकों के ई-मेल का जवाब देना बंद कर दिया है, जिससे करोड़ों रुपये के ऑर्डर अधर में लटक गए हैं।
विज्ञापन


कांच निर्यातकों मुकेश बंसल टोनी और सरवर हुसैन के मुताबिक, हाल ही में नए ऑर्डर पाने के लिए कांच के विभिन्न आइटमों के जो सैंपल भेजे गए थे, वे अब ठंडे बस्ते में चले गए हैं। ईरान के शनिवार को इजराइल, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत और जॉर्डन जैसे देशों पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल मची हुई है। विदेशी ग्राहक वर्तमान स्थितियों को देखते हुए कोई भी नया वित्तीय जोखिम लेने को तैयार नहीं हैं।
कांच कारोबारी राजेंद्र गुप्ता और हेमंत अग्रवाल बल्लू ने बताया कि ब्रुनेई, कुवैत, मलेशिया, इंडोनेशिया और मालदीव जैसे मुस्लिम बाहुल्य देशों के ग्राहकों ने संवाद बंद कर दिया है। निर्यातकों ने जो सैंपल फाइनल करने के लिए भेजे थे, उनका कोई फीडबैक नहीं आ रहा है। कारोबारियों के अनुसार, हाल ही में अमेरिकी टैरिफ से राहत मिलने के बाद अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों से बड़े ऑर्डर की उम्मीद जगी थी। लेकिन युद्ध के इन ताजा हालातों ने पूरे निर्यात सेक्टर को रसातल में धकेल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें