शिकोहाबाद। ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक यात्री गोमती एक्सप्रेस के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
फिरोजाबाद के सिविल लाइन डबरई निवासी मनोज कुमार (51) गोमती एक्सप्रेस से इटावा जा रहे थे। उनके पास शिकोहाबाद से इटावा का रेलवे टिकट भी था। ट्रेन जब शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो यात्री ने ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी प्रयास में अचानक रेलयात्री का पैर फिसल गया और वह गोमती एक्सप्रेस के नीचे आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर प्वाइंट मैन रजनीश एवं राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर आ गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को रेल ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा।