फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ड्यूटी करने के बाद रेलकर्मी हुआ लापता, सीसीटीवी खंगाले

Tue, 05 Aug 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पुलिस को जानकारी देती रेलकर्मी के परिजन। संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रेलवे में फिटर के पद पर तैनात कर्मचारी सुबह ड्यूटी करने के बाद घर नहीं पहुंचे। परिजन तलाश में रेलवे स्टेशन जा पहुंचे। पीड़ित पत्नी ने जीआरपी एवं सिविल पुलिस से पति की तलाश के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन


तरुण कुमार निवासी रेलवे कॉलोनी शिकोहाबाद रेलवे में फिटर के पद पर हैं। रविवार को वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। कर्मचारी ने सुबह शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े पांच बजे तक ड्यूटी भी की है। उसके बाद वह अपना मोबाइल कार्यालय में चार्जिंग पर लगाकर कहीं चले गए। काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंचा, तो पत्नी को चिंता सताने लगी। वह जीआरपी चौकी पर पहुंची। जहां उसने जीआरपी ने पति की तलाश की गुहार लगाई। जीआरपी ने रेलवे परिसर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की। रेलकर्मी सुबह साढ़े पांच बजे तक रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करते नजर आए हैं। इसके बाद से उनका पता नहीं चल सका है। कर्मचारी का दूसरा फोन नंबर ऑफ जा रहा है। पुलिस रेलकर्मी की तलाश में जुट गई है। जीआरपी चौकी प्रभारी हरीश कुमार का कहना है कि घटना की शिकायत मिली है। रेलकर्मी की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें