छठपूजा के लिए रेल प्रशासन ने चलाई विशेष ट्रेन
जयपुर-जोगबनी के मध्य चलेगी ट्रेन, टूंडला क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। रेल प्रशासन ने छठपूजा को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया है। जयपुर-जोगबनी के बीच जयपुर-जोगबनी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 16 नवंबर से चलाया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से टूंडला व आसपास रहने वाले बिहार के लोगों को खासा लाभ मिलेगा।
बिहार में मनाया जाने वाला छठपूजा महोत्सव को लेकर रेलवे 16 नवंबर को जयपुर से ट्रेन संख्या 09741 चलाएगा। यह ट्रेन सुबह 9.15 बजे रवाना होगी। जो जो दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट होते हुए दोपहर 2.45 बजे टूंडला पहुंचेगी। जो 10 मिनट के ठहराव के बाद इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना बरौनी, मानसी कटियार, पूर्णिया, फोर्बेसगंज होती हुए 17 नवंबर को 3.20 बजे जोगबनी पहुंचेगी।
प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि जोगवनी से यह ट्रेन 20 नवंबर को रात्रि 8 बजे रवाना होगी जो उक्त रेलवे स्टेशनों से होते हुए 21 नवंबर को रात्रि 8 बजे टूंडला स्टेशन पहुंचेगी। जो निर्धारित 10 मिनट के स्टॉपेज के उपरांत रवाना होकर 22 नवंबर की शाम 3.15 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी तृतीय -02, स्लीपर-06, सामान्य-08, एसएलआर/डी-02 कोच सहित 18 कोच होंगे।