फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खाद दुकानों पर छापा, दो लाइसेंस निलंबित, सात को नोटिस

Thu, 30 Oct 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
खाद की दुकान पर जांच करते जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान। स्रोत विभाग - फोटो : खाद की दुकान पर जांच करते जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान। स्रोत विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने उर्वरक दुकानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। खामियां मिलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए और सात विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस थमाए गए। तीन उर्वरक नमूने गुणवत्ता जांच के लिए लिए गए।
विज्ञापन

रेट-स्टॉक बोर्ड न लगाने, स्टॉक व विक्रय पंजिका अद्यतन न रखने, खतौनी अंकन में लापरवाही पर शीला खाद एजेंसी (असन चौराहा), सुमन खाद एवं बीज भंडार (फिरोजाबाद), बांके बिहारी खाद भंडार (जलेसर रोड, बछगांव), यादव खाद भंडार (गोंछ का बाग, नारखी) को नोटिस दिए गए।
विक्रेता अजय प्रताप सिंह के दोनों प्रतिष्ठानों, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र और कृषि विकास केंद्र (बछगांव) में एक-दूसरे के स्टॉक मिलाने पर दोनों के लाइसेंस अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिए।
विज्ञापन

अपर जिला कृषि अधिकारी विष्णुशंकर ने माधोगंज में कृष्ण खाद भंडार, सियाराम खाद बीज भंडार और राधिका खाद बीज भंडार का निरीक्षण किया। अभिलेख अपूर्ण होने पर नोटिस जारी हुए। उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने राजा का ताल और एसएमएस ब्रजेश कुमार ने सिरसागंज क्षेत्र में जांच की।

विक्रेताओं को हिदायत दी गई कि किसानों को यूरिया-डीएपी के वैकल्पिक प्रयोग की जानकारी दें, रेट-स्टॉक बोर्ड व पंजिका अद्यतन रखें और शत-प्रतिशत पीओएस मशीन से जोत व फसल के अनुसार खाद बेचें।
सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी

2233 मीट्रिक टन डीएपी जिले में पहुंची
बुधवार शाम शिकोहाबाद रैक प्वाइंट पर 2233 मीट्रिक टन डीएपी व 505 मीट्रिक टन एनपीके प्राप्त हुई, जो समितियों व इफको केंद्रों पर भेजी गई। आगरा से 200 एमटी डीएपी (आईपीएल) व 1000 एमटी एनपीके (पीसीएफ) मिली। गुरुवार को मैनपुरी रैक से 600 मीट्रिक टन डीएपी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें