उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बहन और जीजा के बीच न्यायालय में विवाद चल रहा है। पड़ोस में रहने वाली साली से जीजा के परिजन की कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर जीजा ने साली का दांतों से गाल काट लिया। इससे वह घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन ने घायल का इलाज कराया है।
मामला लाइनपार थाना क्षेत्र के नगला विष्णु गिहार बस्ती का है। यहां पर रहने वाली पिंकी ने बताया कि हम दो बहनों की शादी अगल-बगल में हुई है। उनकी बहन और जीजा दया के बीच आए दिन अनबन रहती थी। जीजा उनकी बहन के साथ मारपीट करता था। इसके चलते पिछले तीन साल से उनकी बहन मायके में रह रही है। जबकि, वह अपनी ससुराल में ही रह रही है।