फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 20 हजार लीटर पेट्रोल भरकर जा रहा था टैंकर, बीच सड़क लग गई आग; लपटें देख क्षेत्र में फैली दहशत

Tue, 24 Sep 2024 08:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में 20 हजार लीटर पेट्रोल भरकर टैंकर जा रहा था। बीच सड़क इसमें आग लग गई। लपटें देखकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। तीन घंटे रोड जाम रहा। 
विज्ञापन
पेट्रोल भरे टैंकर में लगी आग, लपटें देख क्षेत्र में फैली दहशत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार शाम पेट्रोल से भरे एक टैंकर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख वाहन स्वामी वाहन खुद बचने के लिए तेजी से निकल गए। जबकि पीछे आ रहे वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को पीछे ही रोक लिया। एटा से जाने और आने वाले वाहनों के रुक जाने के कारण एटा रोड पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को गुजारा। इस दौरान एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


घटना रजावली थाने से करीब चार किलोमीटर आगे कातिकी के पास की है। यहां एक पेट्रोल से भरा टैंकर आगरा के एत्मादपुर से एटा की ओर जा रहा था। टैंकर में करीब 20 हजार लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। तभी अज्ञात कारणों के चलते टैंकर में आग लग गई। आग लगते ही उसका चालक कूदकर भाग गया। 

आग से लपटें उठती देख वाहन स्वामियों ने अपने अपने वाहनों को रोक लिया। इसके चलते लंबा जाम लग गया। जाम और आग लगने की सूचना पर रजावली इंस्पेक्टर विनय कुमार मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया। वाहनों को रूट डायवर्ट कर गुजारा। फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी।
 

मौके पर आगरा, एटा, फिरोजाबाद, हजरतपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई। आग इतनी भीषण थी कि टैंकर के टायर तेज आवाज कर रहे थे। बाद में एसडीएम डॉ. गजेंद्र पाल सिंह और सीओ अनिवेश कुमार भी मौके पर आ गए। वाहनों को निकालने के लिए थाना नारखी, थाना पचोखरा पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। 
 
विज्ञापन

करीब दो घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग को बुझा लिया गया। यदि टैंकर फट जाता तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। एसडीएम गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि टैंकर में 20 हजार लीटर पेट्रोल भरा हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें