फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गुणवत्ता मिली खराब, जलेसर रोड पर 50 मीटर हिस्से पर दोबारा होगा डामरीकरण

Fri, 06 Nov 2026 07:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। क्लब चौराहा से आर्यनगर कट तक सड़क पेचवर्क- हॉटमिक्स प्लांट पेस्टिंग का काम दोबारा कराया जाएगा। पेस्टिंग कार्य की गुणवत्ता खराब होने संबंधी शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को लगभग सड़क पर 50 मीटर लंबे हिस्सा पर पुर्ननिर्माण के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

निगम द्वारा क्लब चौराहा से सेंट्रल बैंक तक जर्जर स्थिति वाली सड़क पर हॉट मिक्स प्लांट के जरिए पेस्टिंग-पेचवर्क को कार्ययोजना बनाई है। लगभग 48 लाख की कार्ययोजना पूर्ति का जिम्मा मैसर्स अक्षत कंट्रक्शन्स आगरा को दिया गया है।बीते बुधवार को क्षेत्रीय लोगों ने हॉटमिक्स प्लांट के जरिए हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे।इसके बाद निगम निर्माण विभाग ने जांच कर रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी थी। वही नगर आयुक्त ने क्लब चौराहा से आर्यनगर कट तक निम्न गुणवत्ता वाले लगभग 50 मीटर हिस्से पर हॉटमिक्स प्लांट(डाबरीकरण)के निर्देश दिए हैं। सहायक अभियंता निर्माण प्रेमपाल सिंह के मुताबिक जांच के दौरान खामी मिली थी। ठेकेदार को क्लब चौराहा के समीप कुछ मीटर हिस्से में दोबारा डामरीकरण को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें