फिरोजाबाद। निगम नए भवन की (मानचित्र) ड्राइंग का मानकीकरण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को दिया गया है। शासन ने लगभग 49 करोड़ की लागत वाली कार्ययोजना का सत्यापन कराने के निर्देश निगम प्रशासन को दिए थे।
वर्षों पुराने नगर निगम के जर्जर भवनों को तोड़ कर नई बिल्डिंग बनाने की योजना है। कार्ययोजना के तहत निगम संपत्ति,कर,जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं प्रकाश विभागों की बिल्डिंग नवीनीकरण के लिए लगभग 49.65 करोड़ की कार्ययोजना शासन को भेजी गई थी। जिस पर शासन ने आपत्ति लगाते हुए निगम नई बिल्डिंग की ड्राइंग का मानकीकरण किसी निर्माण कार्यदायी संस्था कराने की हिदायत थी। सहायक अभियंता प्रेमपाल सिंह के मुताबिक शासन के निर्देश पर पीडब्यूडी मुख्यालय को पत्र भेजा है।पत्र के साथ ही निगम की प्रस्तावित बिल्डिंग का नक्शा,ड्राइंग और भू क्षेत्रफल का विवरण भी भेज कर मानकीकरण की मांग की गई है। संवाद