फिरोजाबाद। फसल अवशेष प्रबंधन पर आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम और ब्लॉक स्तर पर बीडीओ की अध्यक्षता में टास्कफोर्स के गठन की घोषणा की। किसानों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
डीएम ने पराली का उपयोग गोशाला, पशु चारे और सीबीजी प्लांट में करने के निर्देश दिए। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने कंबाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर एक्स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम और बेलिंग मशीन चलाने पर जोर दिया। उप निदेशक कृषि एसपी सिंह ने जानकारी दी कि पराली जलाने पर दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों पर 5,000 रुपये, दो से पांच एकड़ वाले पर 15,000 रुपये और पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले पर 30,000 रुपये प्रति घटना अर्थदंड लगाया जाएगा।
संगोष्ठी में डीएम संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, उप निदेशक कृषि एसपी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल, एसडीएम जसराना ऋषभ पुंडीर, उपायुक्त एनआरएलएम तूलिका श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार और डीएचओ चंद्रप्रकाश अवस्थी सहित अन्य अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे। संवाद