फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी पर लगाएं अंकुश

Thu, 17 Apr 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल संचालकों के खिलाफ ज्ञापन देते अभिभावक संघ के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं अभिभावक संगठन के संयुक्त रूप से व्यापारी नेता प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी के खिलाफ डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों की मनमानी रोकने की मांग की। व्यापारी नेता प्रशांत माहेश्वरी ने कहा कि प्राइवेट स्कूल संचालकों के द्वारा मनमाने ढंग से फीस वसूली के साथ ही बस्ता, ड्रेस एवं किताबों के नाम पर वसूली की जा रही है। डीएम ने इसको काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने 21 अप्रैल को शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल संचालकों के साथ ही अभिभावकों की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि हर साल फीस बढ़ोतरी को रोका जाए। प्राइवेट स्कूलों की किताबों की कीमतों में कमी लाई जाए। एडमिशन फीस के नाम पर वसूली नहीं होनी चाहिए। शिक्षाधिकारियों को प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं। जिन अभिभावकों को महंगी किताबे एवं फीस के नाम पर वसूली हुई उसे वापस किया जाए। अन्यथा व्यापारी अभिभावक आंदोलन करने को वाध्य होंगी। इस दौरान कुलदीप गुप्ता निकेश जैन, मनीष दिवाकर, राधा मोहन दीक्षित, अनुराग रावत, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार, विकास जैन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें