फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवेज पंपिंग स्टेशन के लिए भूमि खरीद में हुई मुनाफाखोरी की जांच कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नमामि गंगे परियोजना के तहत प्रस्तावित सीवेज पंपिंग स्टेशन के लिए खरीदी गई भूमि में हुए घपले के मामले में जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी 20 दिसंबर से जांच शुरू करेगी। वहीं, कमेटी अध्यक्ष सीडीओ नेहा जैन द्वारा एक्सईएन जल निगम एवं शिकायतकर्ता को भी तलब किया है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में प्रस्तावित सीवेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) निर्माण के लिए गांव वासठ में लगभग करीब 914 वर्ग मीटर भूमि की खरीद हुई थी। खरीदी गई भूमि को आबादी क्षेत्र घोषित कराने हुए फर्जीवाड़ा एवं भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर लगभग दो करोड़ 27 लाख रुपये की मुनाफाखोरी की बात सामने आई।
इस मामले में क्षेत्रीय पार्षद संजय गोरख एवं पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष कंहैयालाल गुप्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा था। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सीडीओ नेहा जैन के नेतृत्व में एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। मामले की जांच कराने संबंधी डीएम का आदेश मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंच गया।
विज्ञापन

भूमि खरीद हेतु तय मानकों का परीक्षण किया जाएगा
जिलाधिकारी का पत्र पहुंचते ही सीडीओ ने कमेटी के अन्य सदस्यों को बुला कर इस मामले में चर्चा की। कमेटी द्वारा जांच के लिए तय बिंदुओं के तहत सीडीओ नेहा जैन ने एक्सईएन जल निगम एवं शिकायतकर्ता पार्षद को बुलाया गया है। इस दौरान कृषि भूमि को आबादी क्षेत्र में निर्धारण एवं भूमि खरीद हेतु तय मानकों का परीक्षण किया जाएगा। बुलाए गए शिकायतकर्ता व एक्सईएन जल निगम से साक्ष्य मांगे जाने एवं बयान भी दर्ज हो सकते हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जांच संबंधी निर्देश मंगलवार की शाम को मिले हैं। प्रकरण की जांच 20 दिसंबर से शुरू होगी। शिकायतकर्ता से साक्ष्य मांगे हैं। वहीं, आवश्यक जानकारी के लिए महाप्रबंधक जल नगर निगम को भी बुलाया है।
विज्ञापन

-नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें