फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 प्रत्याशियों के भाग्य का कल खुलेगा पिटारा

Thu, 09 Mar 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मतगणना स्‍थल का निरीक्षण करतीं डीएम।
विज्ञापन
जिले की पांच विधानसभाओं के 58 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा 11 मार्च को मतगणना के साथ खुलेगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शिकोहाबाद स्थित नवीन मंडी स्थल पर शुरू होगी। मतगणना कार्मिकों को सुबह छह बजे पहुंचना होगा। मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल, बीड़ी तंबाकू, गुटखा और लाइटर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य गेट पर सघन जांच होगी।
विज्ञापन

मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबिलों को लगाया है। आरओ टेबिल अलग से लगेगी। राउंडवार गणना कराई जाएगी। जसराना विधानसभा में सबसे अधिक 29 राउंड होंगे। टूंडला विधानसभा में 28, फिरोजाबाद में 27, शिकोहाबाद में 26 और सिरसागंज में 25 राउंड में गणना समाप्त होगी। ईवीएम की गणना से पूर्व पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की जाएगी। ताकि बाद में कोई भ्रम की स्थिति नहीं रहे। मतगणना के लिए 20 फोटो स्टेट मशीनें हर पंडाल में कंप्यूटर के साथ अन्य व्यवस्थाओं को करने में जिला प्रशासन जुटा है। राउंडवार मतगणना की घोषणा संबंधित विधानसभा के आरओ करेंगे। मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल के साथ पीएसी, होमगार्डों को तैनात किया जाएगा। प्रत्याशियों को घरों तक पहुंचाने के लिए फोर्स तैनात रहेगा।

विधानसभा   कुल प्रत्याशी  कितने पड़े वोट  
टूंडला         11           243334
जसराना       11           230022
फिरोजाबाद    15           231938
शिकोहाबाद    11           214934
सिरसागंज      10           202851
----------------------------------------
कुल           58 प्रत्याशी     1122539
----------------------------------------
नोट- जिले में कुल 1699122 मतों में से 11 लाख 22 हजार 539 ने मतदान किया।

पार्टी नेताओं के दावे.....
पार्टी जिले की पांचों विधानसभा जीत कर आएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास कराया है। जनता ने भी इसी भरोसे पर वोट दिया है। प्रदेश में दोबारा सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

- रामसेवक यादव जिलाध्यक्ष सपा।

पार्टी जिले की पांचों सीटों पर जीत दर्ज कराएगी। सपा के गुंडाराज को दूर करने और मोदी सरकार की नोटबंदी से ही आहत प्रदेश की जनता ने हमारा साथ दिया है। हम जीतकर सरकार बनाएंगे।
- हेमंत प्रताप सिंह, जोन कोआर्डिनेटर बसपा

भाजपा जिले की पांचों सीटें जीतेगी। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, जनता का साथ और मोदी की लहर से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। क्योंकि जनता तो सपा-बसपा से परेशान थी।
- बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा।

डीएम,एसपी ने प्रेक्षक के साथ किया निरीक्षण
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा, आयोग के प्रेक्षक बालकिशुन मुंडा, एसएसपी अजय कुमार  एवं एडीएम उदय सिंह ने संयुक्त रूप से जिले की पांचों विधानसभा के 1868 बूथों पर 11 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए शिकोहाबाद नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य रखा गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मतगणना स्थल पर की गई बैरीकेडिंग की समीक्षा की। उन्होंने खामियों में सुधार की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। मतगणना से पूर्व दस मार्च को ब्रीफिंग की जाएगी। ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें