फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन ने किया बिजली घर का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग द्वारा बिजली के बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। ज्यादा बिल जमा होने पर विद्युत विभाग की टीम ने नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मर भी उतार लिए। इसके विरोध में किसान यूनियन के सदस्यों ने भदाना उपकेंद्र का घेराव किया। कनेक्शन जुड़वाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

किसान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना था कि जो भी कनेक्शन काटे गए हैं उनको जोड़ा जाए। घेराव करने पहुंचे किसान नेताओं ने जेई से फोन पर बात की। जेई ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही धमकी देने का आरोप भी जेई ने लगाया है।
विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी भी की। जेई कयामुद्दीन का कहना है कि बिना बिजली बिल भरे कनेक्शन को नहीं जोड़ा जा सकता है। यदि बिना बिल भरे कनेक्शन जुड़ा पाया तो एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है। शासन के आदेशानुसार विद्युत बकाएदारों के खिलाफ अभियान क्षेत्र में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें