फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज को दान किए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना काल में लगातार उद्यमियों द्वारा कोरोना की जंग में अपनी हिस्सेदारी प्रदान करने से रोगियों को कहीं न कहीं राहत मिल रही है। सदर विधायक मनीष असीजा के अनुरोध पर आगरा की समाजसेवी संस्था अंत्योदय समाधान संस्थान द्वारा फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज को 50 कम्युनिटी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए गए।
विज्ञापन

फिरोजाबाद क्लब में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे अंत्योदय समाधान संस्थान के फाउंडर व समाजसेवी शिव शंकर शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि संकट की इस घड़ी में लोगों को बेहतर से बेहतर उपचार मिले और संसाधनों की कमी न पड़े। इसलिए संस्था द्वारा इस पुनीत कार्य को नगर विधायक मनीष असीजा के आग्रह पर किया गया है। नगर विधायक मनीष असीजा व जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने इस कार्य की सराहना की। संस्था के फाउंडर प्रमुख समाजसेवी शिव शंकर शर्मा व उनके सुपुत्र चिन्मय शर्मा ‘पीसीएस’ व संकल्प शर्मा के द्वारा 10 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता के 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मेडिकल कॉलेज को दान किए हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी अशोक कुमार, प्राचार्या संगीता अनेजा, सीएमओ नीता कुलश्रेष्ठ, मुकेश बंसल टोनी, देवी चरण अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, मुकेश मामा, पीके जिंदल, राजकुमार मित्तल, भाजपा नेता सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद बघेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें