फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करबला के लोगों ने निगम पर प्रदर्शन किया

Fri, 09 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला करबला में दूषित पेयजल आपूर्ति और गलियों में जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त से जल्द समस्या के निदान की मांग की। समस्याओं का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

करबला निवासी प्रकाश भारद्वाज का कहना है कि क्षेत्र में वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। कई बार आंदोलन किए, मार्ग जाम किया उसके बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल सकी। पेयजल के साथ क्षेत्र में गंदगी, नालियां चोक होने, सड़कों से कूड़ा न उठने से लोग परेशान हैं। क्षेत्रीय लोग नारकीय हालात में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। भारत सिंह का कहना है कि करबला गली नं. सात व नौ में महीनों से दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में व्याप्त गंदगी, दूषित पेयजल आपूर्ति, जलभराव की समस्या का निदान नहीं कराया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। भारत सिंह, सुभाष, राकेश, मुन्नीदेवी, शीला, रामादेवी, ललित, कलावती, शशी, कांती, श्यामवती, शांतिदेवी, पुष्पा, आशा, मीरा, गोमती, सुनीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें