फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन गैंगस्टरों की 1.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 25 Mar 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गैगेंस्टर आरोपियों की कुर्की करते पुलिस प्रशासन के अ​धिकारी - फोटो : गैगेंस्टर आरोपियों की कुर्की करते पुलिस प्रशासन के अ​धिकारी
विज्ञापन
सिरसागंज। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत बुधवार को सिरसागंज पुलिस और राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद तीन शातिर अभियुक्तों चोब सिंह, भूरईया उर्फ कुलदीप और श्रीदयाल की लगभग 1.25 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली है। इन आरोपियों ने 25 मई 2024 को पुरानी रंजिश में कमलेश की कार से कुचलकर और फावड़े से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर हत्या, लूट और वसूली जैसे अपराधों के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित की थी। डीएम के आदेश पर पुलिस ने मुनादी कराकर सिरसागंज के मौजा उरावर, सिरसा खास और फ्रेंड्स कालोनी स्थित आवासीय प्लाट व कृषि भूमि को जब्त किया। क्षेत्राधिकारी अनिवेश सिंह ने बताया कि सरकारी मूल्यांकन के अनुसार कुर्क संपत्ति की कीमत 96.63 लाख रुपये है, जबकि बाजारू कीमत सवा करोड़ के करीब है। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों द्वारा अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों को खत्म करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें