फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला के नाम पर निकाला 64 हजार का लोन

Wed, 25 Mar 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के कबीर नगर निवासी महिला धोखाधड़ी का शिकार हो गई है। पीड़िता के दस्तावेज का दुरुपयोग कर बैंक कर्मियों की मिलीभगत से उसके नाम पर फर्जी लोन निकाला लिया गया। पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में याचिका दायर की। न्यायालय के आदेश पर थाना उत्तर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना उत्तर के टापाकलां गली नंबर-तीन निवासी पीड़िता संजिश ने कहा कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करती है। पीड़िता का कहना है कि उसने पूर्व में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक से दो बार लोन (60 हजार और 50 हजार रुपये) लिए थे। जिन्हें वह पूरी तरह चुकता कर चुकी है। पीड़िता के अनुसार पिछले एक महीने से बैंक कर्मचारी उसके घर आकर 64 हजार रुपये के एक तीसरे लोन की किस्तें मांग रहे हैं। आरोप है कि उसने इस लोन के लिए कभी आवेदन ही नहीं किया। जब उसने बैंक जाकर जानकारी ली, पता चला कि किसी व्यक्ति ने उसके आधार कार्ड,पैन कार्ड और फोटो का इस्तेमाल कर बैंक कर्मचारियों के साथ साठगांठ की और यह फर्जीवाड़ा किया। इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैंक द्वारा अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर अदालत से दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष जांच के आदेश देने की मांग की। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया इस मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें