फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर नहीं निकलेगा जुलूस ----

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ईद मिलादुन्नबी पर कोविड-19 गाइडलाइन के चलते मौलानाओं ने कोई जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया है। इस मौके पर घरों एवं गली मोहल्लों को सजाएं। जिला प्रशासन से शहर में साफ सफाई के साथ पेयजलापूर्ति को सुचारु रखने की मांग की गई।
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी 12 रवी उल अव्वल 19 अक्तूबर को लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने शहर के उलेमा किराम के साथ एसपी सिटी कार्यालय पर बैठक हुई। सरकारी गाइड लाइन के अनुसार सौ लोग किसी धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसी कारण इस बार रामलीला नहीं हुई। सभी लोग सरकारी गाइडलाइन का पालन करे। मौलाना एनुअ हुदा ने कहा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हम आप सभी मिलकर अल्लाह से इस बीमारी को खात्मे की दुआ करेंगे। क्योंकि इस साल करोना की सरकारी गाइडलाइन के तहत हर तरह के जुलूस पर पाबंदी है। इसलिए इस साल जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
मौलाना अरशद खान रजवी ने कहा सभी को कोरोना प्रोटोकाल गाइडलाइन पर अमल करें। घरों, गली मोहल्लों को सजाएं और इबादत करें। थाना प्रभारी उत्तर संजीव दुबे, दक्षिण रवि त्यागी ,एसओ रामगढ़ हरवेंद्र मिश्रा, रसूलपुर कमलेशसिंह, मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी, सूफी आदम मुस्तफा, हिकमत उल्ला खां, मुफ्ती तनवीर,कारी रफीउद्दीन, मौलाना अमीन अख्तर,मौलाना अहमद अलीम,हाफिज जाबिर रजा, शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें