फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: व्यापार मंडल के सम्मेलन में गूंजी समस्याएं

Mon, 25 Aug 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
व्यापारी सम्मेलन में मौजूद एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद,व्यापारी नेता अंबेश शर्मा व अन्य। स्रोत संग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याएं गूंजी। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने समस्याओं का निदान का भरोसा दिया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि व्यापारी की सुरक्षा करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। पुलिस एवं व्यापारी वर्ग के समन्वय से ही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

एसपी सिटी ठारपूठा चौराहे के समीप स्थित सीएस रिसोर्ट में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा व्यापार मंडल पुलिस विभाग से तालमेल कर व्यापारी एवं प्रशासन में सेतु का कार्य करता है हर व्यापारी अपनी बात को प्रशासन के समक्ष नहीं रख सकता है उसके लिए सबसे बढ़िया व्यापार मंडल का मंच है। व्यापारियों को प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आह्वान किया।
सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने कहा व्यापारी सम्मेलन के माध्यम से हम सभी को मिलने का मौका मिलता है। त्योहारी सीजन में व्यापारी वर्ग फड़ों को अपनी सीमा तक ही सजाएं। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में भारी बरसात के बाद भी काफी व्यापारी शामिल हुए हैं। सभी अधिकारी एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। प्रांतीय संगठन मंत्री मुनब्बर खान, थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव कुमार दुवे,प्रभारी साइबर क्राइम राजेश कुमार आदि का कार्यक्रम संयोजक सुशील जाट ने स्वागत किया। संचालन हरीशंकर राठौर ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान रमाशंकर दादा,स्वतंत्र गुप्ता,नरेश पंजाबी,आकृति सहयोगी,सुबोध बघेल.रजनीश शर्मा. अनिल शर्मा,संतोष राठौर.,नवीन उपाध्याय, विवेक कौशल,मुकेश शर्मा, मुकेश बाबू राठौर,थान सिंह राजपूत.अजीत लहरी ताराचंद राठौर, राकेश शर्मा, प्रमोद कुमार झा, विकास लहरी, रामगोपाल सहित काफी व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें