फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में 17 मार्च से शुरु होंगी वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। 17 मार्च से सभी प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों में परीक्षा शुरू हो जाएगी। 21 मार्च को परीक्षाओं का समापन होगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय से परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो गया है। हालांकि शिक्षकों की लगी बोर्ड और विश्वविद्यालय परीक्षाओं में ड्यूटी से पूरे माह पढ़ाई कार्य बाधित रहा। वहीं, निष्ठा ट्रेनिंग में भी पूरे जनपद के परिषदीय स्कूल प्रभावित रहे।
विज्ञापन

कक्षा एक की सभी परीक्षाएं मौखिक होंगी। दूसरे से कक्षा पांचवी की मौखिक व लिखित परीक्षा होगी। कक्षा दो और तीन में लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा का पूर्णांक 50-50 प्रतिशत रहेगा। कक्षा 4 और पांच में 70 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। वहीं, 30 अंकों की मौखिक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। कक्षा छह से आठवीं तक के परीक्षार्थियों की सिर्फ लिखित परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में करीब डेढ़ लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
पुस्तक कला, चित्रकला, नैतिक कला, उर्दू आदि की परीक्षाएं प्रधानाध्यापक स्तर पर कराई जाएगी। उत्तर-पुस्तिकाओं के लिए धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाएगी। इधर, कई ब्लाकों में निष्ठा प्रशिक्षण पिछले कई दिनों से चल रहा है। शेष रह गए शिक्षकों की बोर्ड और स्नातक परीक्षाओं में ड्यूटी लगा दी गई थी। ऐसे में कोर्स भी अधूरा रह गया है। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि परीक्षा संबंधित कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। शिक्षक परीक्षा संबंधित तैयारियां विद्यालय में पूरी कर लें। सख्ती के साथ परीक्षा कराई जाएगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें