फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना: विवादित प्लाटों पर बनाए आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में गोलमाल हो रहा है। विभाग की अनदेखी के कारण विवादित प्लाट, कूटरचित दस्तावेजों और अपात्रता की श्रेणी में शामिल लोग योजना का लाभ ले रहे हैं। खास बात यह है कि पीडितों की शिकायतों पर कार्रवाई की गति भी काफी धीमी है। कई मामलों में प्लाट किसी के नाम है और आवास किसी और न बनवा लिया है। ऐसे लोग विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

केस एक-
किरायेदार महिला बन गई आवास योजना की लाभार्थी
झील की पुलिया बजरंग नगर निवासी मिथलेश सिंह ने किसी महिला को अपना प्लॉट किराये पर दिया था। किरायेदार महिला ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त कर लिया और मकान बनना शुरू कर दिया। जानकारी पर प्लाट मालिक मिथलेश ने डूडा विभाग सभी को मय साक्ष्य शिकायती पत्र दिए लेकिन कब्जा धारक आरोपी महिला को आवास निर्माण की किस्तों का भुगतान जारी रहा।
केस दो-
विवादित प्लाट पर बनता रहा पीएम आवास-
नगला मिर्जा बड़ा स्थित लगभग 200 वर्ग फीट के विवादित प्लाट पर प्रधानमंत्री आवास बन कर खड़ा हो गया। शिकायतकर्ता इंद्रा देवी निवासी नगला मिर्जा एवं इसी मोहल्ले की एक अन्य महिला गुड्डी देवी से मिल्कियत का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। डूडा विभाग को जानकारी भी दी गई लेकिन खाते में प्रधानमंत्री आवास की किस्तों का भुगतान होता रहा।
विज्ञापन

केस तीन
डीएम के निर्देश भी दरकिनार
विवादित प्लाट पर आवास का निर्माण रोकने के लिए डीएम के निर्देश भी बेअसर रहे। लक्ष्मीनरायन पुत्र ज्योतिप्रसाद निवासी टापा कलां ने अपने पड़ोस में स्थित एक प्लॉट का सौदा उसके असल मालिक अनोखेलाल से किया लेकिन तभी विक्रेता आनेखेलाल ने प्लॉट पर प्रधानमंत्री आवास बनवाना शुरू कर दिया। लक्ष्मीनरायन की शिकायत पर डीएम ने जांच करने व दूसरी किश्त रोकने के निर्देश दिए। लेकिन किश्तों का भुगतान नहीं रूका। लक्ष्मीनारायण अब इधर से उधर भटक रहा है।
केस नंबर चार-
जलकर और किराया नामे की रसीद से ले लिया योजना का लाभ
अवधेश कुमार निवासी विजय नगर टंकी रामगढ़ ने मुन्नी देवी को दो कमरा वाला रिहायशी मकान 500 रुपये मासिक किराये पर दिया था। अवधेश कुमार मुन्नीदेवी को किराये की रसीद देते थे। किरायेदारी की रसीद के आधार पर मुन्नीदेवी ने नगर निगम अवधेश की जायदाद में अपना नाम जुड़वा लिया। बिजली का कनेक्शन भी लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया। जानकारी के बाद मकान मालिक अवधेश मकान को कब्जा मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहा है।
इन मामलों में भी पीड़ितों की सुनवाई नहीं
अवैधानिक व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के मामले में ज्योति गुप्ता पत्नी पवन गुप्ता निवासी संतोष नगर, पूनम देवी पत्नी मुन्नेश निवासी शांति नगर, धर्मेद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप बजरंग नगर, केशवती पत्नी हिमांयूपुर एवं शांति देवी पत्नी संजय निवासी संत नगर फिरोजाबाद आदि पीड़ितों की शिकायतें भी ठंडे बस्ते में हैं। सभी शिकायत कर्ता अफसरों के यहां शिकायत करते रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
भूमि विवाद अथवा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर आवास योजना का लाभ लेने संबंधी शिकायतों का परीक्षण शुरू कराया है। नौ मामले सामने आए हैं। फर्जी तरीके से योजना का लाभ लेने वालों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रताप सिंह राजपूत - पीओ डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें