फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को भारी-भरकम वेतन मिलने के बाद भी वह स्कूल जाने से बच रहे हैं। पूर्व में खंड शिक्षाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी और जिला समन्वयकों द्वारा किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की गई। इसमें 26 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं। बीएसए ने अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
टूंडला ब्लॉक के प्रावि नगला गोला की शिक्षामित्र सुधा, कंपोजिट विद्यालय सतौली नगला महादेव की आरती जिंदल, नसीम बानो व दीप्ती शर्मा, मनीगढ़ी संतोष कुमार, प्राइमरी नगला सिंघी की रीमा व उप्रावि नगला सिंघी की अनुदेशक शोभना प्रियंका गोयल, विनीता शाह, प्रावि बालमपुर के राजपाल सिंह, प्रावि रासपुर की शिक्षामित्र गिरजेश कुमार अनुपस्थित मिली है।
इधर, उप्रावि सलेमपुर के अनुदेशक राहुल सिंह, प्रावि रुधऊ मुस्तकिल की रानी, उप्रावि सलेमपुर की रुचि यादव, मीरा शर्मा अनुपस्थित पाई गई हैं। उप्रावि परीछतपुर में साधना शर्मा, उप्रावि गोहाना दीनदयाल, कंपोजिट विद्यालय धर्मपुर में पवन सारस्वत, प्रावि भदान द्वितीय जीवाराम विद्यालय में नहीं मिले। प्रावि नगला गोला में दिलीप सिंह में भी विद्यालय न मिलने पर नोटिस जारी किया है। बीएसए अंजलि अग्रवाल ने बताया कि जो शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं, वह अपना स्पष्टीकरण दें।