फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फर्जी खेल संघों पर लगाम कसने की तैयारी, मांगे रजिस्ट्रेशन

Sun, 07 Dec 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बैठक में मौजूद खेल एसोसिएशन के पदा​​​धिकारी।संवाद - फोटो : बैठक में मौजूद खेल एसोसिएशन के पदा​​​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जिले में सक्रिय खेल संघों और स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़े फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला ओलंपिक संघ फिरोजाबाद की ओर से दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
जिला ओलंपिक संघ ने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने खेल संघों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जमा करें। जिनमें उत्तर प्रदेश खेल संघ द्वारा जारी नियुक्ति पत्र और सोसाइटी रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र प्रमुख हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर जिला ओलंपिक संघ कार्यालय में जमा करें। ताकि आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला क्रीड़ाधिकारी मुकेश कुमार, जिला कुश्ती संघ, जिला बास्केटबॉल संघ, जिला बॉक्सिंग संघ, जिला जूडो संघ, जिला एथलेटिक्स संघ, जिला हॉकी संघ, जिला कबड्डी संघ सहित कई खेल संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने बैठक में आए सभी प्रतिनिधियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें